Sunday, November 15, 2026

संवेदनहीन लोग

त्यागने के आदी हुए लोग,
सजोने की बहुत कोशिश कर चुके होते हैं,

एक समय बाद ये लोग,
वो हर चीज़ त्यागने लगते हैं,
जो सजोने के ख्वाब पाले थे,

वो चाहे घर हो, लोग हों, परिवार हो,
खुशी हो, प्यार हो,

हर चीज़ त्याग कर,
संवेदनहीन हो जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Post

त्रासदियों जैसे बीते दिन

कई बार हम कहानियों को पढ़ते हैं तो लगता है, इस कहानी के किरदार का कितना दुख भरा जीवन है। कई बार हम कहानियों को पढ़ के सोचते हैं कि ये तो कहा...