Sunday, November 15, 2026

त्रासदियों जैसे बीते दिन

कई बार हम कहानियों को पढ़ते हैं तो लगता है, इस कहानी के किरदार का कितना दुख भरा जीवन है।

कई बार हम कहानियों को पढ़ के सोचते हैं कि ये तो कहानी भर मात्र है। लेकिन, मुझे जहाँ तक लगता है हर कहानी कहीं ना कहीं किसी ना किसी पर आधारित होती है।

कई बार कुछ लोग ऐसे दिख जाएँगे, गौर से देखोगे अपने आस-पास तो, कि उनका जीवन कितनी कठिनाइयों और दुख से भरा रहा है, और जी रहे हैं।

कई बार आदमी खुद की कहानी याद करके सोचता है, कि इतनी बड़ी त्रासदी हम झेल कैसे गए। यकीन नहीं होता कि हम इतने मज़बूत कैसे हैं, जो इतनी बड़ी त्रासदी झेलते हुए किसी का थोड़ा सा दुख देख के दुखी हो जाते हैं, लेकिन अपने प्रलय से दुख हँसते हुए गुज़र रहे होते हैं।

कुछ लोगों का जीवन त्रासदियों से उबरने में ही गुज़र जाता है, इतनी विकट भरी जीवन जीते हुए लोग कहाँ जाते होंगे अपने आँसू लेकर।

दुख कई बार, जीवन का हिस्सा बन जाता है। पता ही नहीं चलता कि ये दुख है, या बिना दुख के जीवन कैसा होता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Post

त्रासदियों जैसे बीते दिन

कई बार हम कहानियों को पढ़ते हैं तो लगता है, इस कहानी के किरदार का कितना दुख भरा जीवन है। कई बार हम कहानियों को पढ़ के सोचते हैं कि ये तो कहा...