Monday, September 7, 2026

अतीत लौटने की क्षमता रखता है

अतीत को कुछ पल के लिए भुलाया जा सकता है,
अतीत को त्यागा नहीं जा सकता, 
अतीत हमारे स्मृति का जटिल संग्रह है,
ये कोई आर्टिफीशियल डाटा स्टोरेज नहीं है।
अतः अतीत वर्तमान में आता रहेगा। अतीत जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा है।
जिसे भुलाया नहीं जा सकता। भुलाना नामुमकिन है।

Saturday, September 5, 2026

दुनिया की सारी चीजें जो हम खरीदते है वो बस निशानियाँ हैं कि हम कभी जिंदा थे,

मलबे से निकलती लाल साढ़ियाँ, कुर्ते,
चप्पल, बैग्स, मोबाइल, पर्स,
ये वो सब चीज़ें सबूत हैं जिंदा रहने की।
दुनिया की सारी चीजें जो हम खरीदते हैं
वो बस निशानियाँ हैं कि हम कभी जिंदा थे,
जीवन जीने के लिए कुछ भी नहीं है जो जिंदा
रख सके, जीवन कभी भी किसी मलबे का ढेर
बन सकता है।

Popular Post

अतीत लौटने की क्षमता रखता है

अतीत को कुछ पल के लिए भुलाया जा सकता है, अतीत को त्यागा नहीं जा सकता,   अतीत हमारे स्मृति का जटिल संग्रह है, ये कोई आर्टिफीशियल डाटा स्टोरेज...