Monday, November 9, 2026

हर कोई लौट जाना चाहता है,वहाँ जहाँ एक अतीत है,

मेट्रो, रेलवे, बस स्टैंड,
हर जगह बढ़ती भीड़ ये बता रही है,
कि लौटना ही पड़ता है,
स्मृति में सुकून के लिए,
एक अंतराल के बाद।

हर अधूरी कहानी घर लौट रही है।
उन्हें याद करते,
जो छूट गई बरसों पहले।
चौक, चौराहा, कॉलेज, स्कूल।
खेत, खलिहान, अकेला मकान।

वो सारे जो अतीत की स्मृति में सिमट गई है।
त्योहारें अक्सर जागृत कर जाती हैं,
अतीत की स्मृति को।

हर कोई लौट जाना चाहता है,
वहाँ जहाँ एक अतीत है,
वर्षों पुरानी।
अतीत को त्यागा जा सकता है,
भुलाया नहीं जा सकता।

No comments:

Post a Comment

Popular Post

Don't blamed for polution entirely on the Diwali festival?

We are living in an age of education, yet scientific reasoning seems to be missing from public discourse If Diwali firecrackers are burst on...