जो घर से दूर हैं,
वो दिवाली पर किसी 8 फीट के किराए के कमरे में,
सुबह सो कर जागे,
शाम को सुबह का रखा खाना खा कर सो गए,
एक चादर पर।
इस चमकती उजाले भरी त्योहार में
ऐसे लोगों की कहानियां
दुनिया के सामने नहीं आ पातीं।
एक उम्र बाद कितना सब्र
और क्या-क्या त्याग देते हैं लड़के,
ये बस उस कमरे की दीवारें ही बता पाएंगी।
उनकी कहानियां,
त्योहार इनके लिए पीड़ादायक होती हैं।
No comments:
Post a Comment