Wikipedia

Search results

Monday, January 2, 2023

चाहत गोरेपन की

दुनिया के जितने बड़े हिस्से पर अंग्रेजो ने सत्ता
स्थापित की, यदि उसी हिस्से पर किसी अफ्रीकी देश ने की होती तो
सुंदरता का प्रतिमान गोरा होना नही बल्कि काला होना होता !
सत्ता प्रतिमान स्थापित करती है, हर चीज का । सत्तासीन लोगों को जो
भोजन स्वादिष्ट लगता है, वही स्वाद का प्रतिमान हो जाता है। जो
पहनावा पसन्द होता है, वही पहनावा फैशन का प्रतिमान हो जाता है।
सत्तासीन लोग औरतों के जिस अदा पर, जिस रंग पर फिदा होते हैं,
औरतों की वही अदा, वही रंग खूबसूरती का प्रतिमान हो जाता है।
दुनिया के अधिकांश हिस्से पर अंग्रेजों की सत्ता रही, दुनिया के
अधिकांश हिस्से में औरतों का गोरी होना उनके खूबसूरत होने का
पैमाना हो गयी, गोरी होना सुंदर होने का प्रतिमान हो गया।

Thursday, December 8, 2022

अधूरेपन

एक रेगिस्तान से ज़्यादा
समझती है सूखी नदी
प्यास की तड़प
नंगा कहाँ समझ सका है
नंगेपन को
वह औरत जानती है नंगे होने का मतलब
जिसके ब्लाउज़ का एक कोर उधड़ा हुआ है
भूखे पेट से ज़्यादा
आधे भरे पेट वाला व्यक्ति महसूस करता है भूख को
साथ रहने से ज़्यादा
बिछड़ने पर लोगों ने जाना है
प्रेम की गहराई को
किसी भी चीज़ का अभाव
उतना कष्टदायी नहीं रहा है
जितना उस चीज़ का
थोड़ा हासिल होने पर
उसका भी छीन लिया जाना

Tuesday, November 29, 2022

You don't need to be rich to give away something precious.

A kind word from a stranger. A hug from a close friend. Holding hands with someone you love. Your favourite dish cooked by no one but your mother. Harmless quarrel with your sibling. News forwards from your dad. A compliment from someone at work. You don't need to be rich to give away something precious.